फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनाल, ऋषभ, भावना ने सीए की परीक्षा पास की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनाल, ऋषभ और भावना ने सीए की परीक्षा पास की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (सीए) की फाइनल परीक्षा शहर के कुनाल सिंघल, भावना मिश्रा और ऋषभ जैन ने पास कर ली है। इनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
दक्षिणी सिविल लाइन केशवपुरी निवासी कुनाल सिंघल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा एमजी पब्लिक स्कूल से पास की। शुरू से ही मेधावी कुनाल सिंघल ने सीए की परीक्षा में 226 अंक प्राप्त किए हैं। दोपहर के समय आए रिजल्ट से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कुनाल अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता संदीप सिंघल, माता मनीषा सिंघल, अपनी दोनों बहनों और गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कृष्णापुरी निवासी ऋषभ जैन ने 228 अंक पाए हैं। सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ऋषभ जैन की खासियत यह है कि वह हिंदी माध्यम से स्टूडेंट रहे हैं और उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से पास की है। सीए में मिली सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वह अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ ही पिता अरिदमन जैन और माता बबीता जैन को देते हैं। अंकित विहार निवासी भावना मिश्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा एसडी पब्लिक स्कूल से पास की है। उसने सीए की परीक्षा मेें 207 अंक प्राप्त किए हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता कैलाशचंद मिश्रा और माता दीपा मिश्रा के साथ अपने गुरुजनों को देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें