जानसठ/सिखेड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में आयोजित तीन दिवसीय मेले का बुधवार को समापन हो गया। मेले में कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
मेले के अंतिम दिन विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का मूल्यांकन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा को दूसरा स्थान मिला। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणीदत्त ने केंद्र के प्रतिनिधियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कुलपति ने विभिन्न केंद्रों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा की ओर से क्षेत्र के करीब 50 किसानों को बस के माध्यम से किसान मेले का भ्रमण कराया गया।
प्रतियोगिता में कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा से जुड़े तीन किसानों ने द्वितीय और एक किसान ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. पूजा, डॉ. रीना, संजीव कुमार, उत्तम राठी मौजूद रहे।