फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश टिकैत करेंगे महापंचायत, प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, मौके पर पहुंचे डीआईजी

Fri, 29 Jan 2021 12:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत होने के चलते मुजफ्फरनगर में आज रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं जनपद में चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात किया गया है। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सड़कों पर जमे हुए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं कमिश्नर एबी राजमौलि और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने डीएम व एसएसपी के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महापंचायत के दौरान शहर के महावीर चौक से सर्कुलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। मेरठ की ओर से आने वाले सभी वाहन हाईवे से होते हुए वाया भोपा बाईपास से शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं, शामली और बड़ौत की ओर से आने वाले सभी वाहन भी पीनना-वहलना बाईपास होते हुए हाईवे और वहां से भोपा बाईपास होकर शहर में प्रवेश करेंगे। यहीं से होकर जाएंगे। 

बताया गया कि किसी भी वाहन को वहलना चौक से सुजडू चुंगी होते हुए सर्कुलर रोड से होकर शहर में घुसने की इजाजत नहीं होगी। किसानों के सभी वाहनों के लिए यहीं मार्ग आरक्षित किया गया है। महापंचायत में पहुंचने वाले सभी किसानों व अन्य लोगों के वाहन वहलना चौक से सुजडू चुंगी और वहां से सर्कुलर रोड होते हुए महावीर चौक स्थित महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे और वहीं पर पार्क होंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के बीच संभावित टकराव टल गया है। प्रशासन ने किसान पंचायत की इजाजत दे दी है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात सुचारू रहे इसके लिए रूट में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें