फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत : किसानों के काफिले में रहीं लग्जरी गाड़ियां

विज्ञापन
खतौली बाईपास से काफिले के साथ जाते राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान महापंचायत : किसानों के काफिले में रहीं लग्जरी गाड़ियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में यूं तो देशभर के किसान शामिल रहे, लेकिन इनमें पंजाब व हरियाणा से आने वाले अधिसंख्य किसान ऐसे भी रहे, जो अपने निजी वाहनों से महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। इन किसानों के काफिले में बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल रहीं, जबकि बसों की संख्या काफी कम रही। वहीं, इस बार किसान महापंचायत में ट्रैक्टरों की संख्या भी कम ही रही। इनमें ऐसे भी ट्रैक्टर रहे, जिन पर डीजे पर गाने बजाए जा रहे थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में किसान अपने दुपहिया वाहनों से भी किसान महापंचायत में पहुंचे।
विज्ञापन

किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे कुछ लोगों ने शहर के शिवचौक पर लगे भाजपा के होर्डिंग व बैनर फाड़ डाले। शामली रोड की ओर से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे होर्डिंग फाड़ने वाले युवाओं ने शिवचौक पर मोदी-योगी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बाद में वहां मौजूद पुलिस टीम न इन युवाओं को समझाबुझाकर आगे के लिए रवाना किया। किसान महापंचायत यूं तो गैर राजनीतिक लोगों को मंच पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन रालोद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से पीछे नहीं हटा। रालोद कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक स्थित सुंदरीकरण कर बनाए गए बड़े कलश के ठीक ऊपर रालोद के झंडे फहरा दिए। महापंचायत समाप्ति तक इस कलश के ऊपर रालोद के ही झंडे लहराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें