फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी अजित की जमानत तुड़वाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी अजित की जमानत तुड़वाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के मुख्य आरोपी अजित की जमानत लेने वाले ग्रामीणों ने कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत तुड़वा ली है।
भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में करीब चार माह पूर्व दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोरना निवासी अजित था, जिसे हरियाणा प्रांत के पलवल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्या के तीन अन्य आरोपी भी अजित के साथ ही तभी से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अजित के खिलाफ हत्या व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गांव अथाई निवासी लख्मीर व कल्लू और मोरना निवासी सोहनवीर ने अलग-अलग मामलों में कोर्ट से उसकी जमानत ली हुई थी। एसएसपी ने बताया कि तीनों जमानतियों द्वारा बुधवार को कोर्ट में पेश होकर अजित को दी गई अपनी जमानत तुड़वा ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें