फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी में किसानों के बीच वार्ता करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष ने नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत नसीरपुर में सपा नेता चंदन चौहान के फार्म पर पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री नारायण सिंह की समाधि प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की लड़ाई में सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। अपने अधिकारों के लिए सभी किसान जातियों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को एकजुट होने की आवश्यकता है। सरकार के नए कानूनों से किसी एक जाति के किसान का नुकसान नहीं होगा, सभी जातियों के किसानों का नुकसान होगा। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने चंदन चौहान के खुलकर भाकियू के समर्थन में आने के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि उनके बाबा पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण सिंह और पिता पूर्व सांसद संजय चौहान भी किसान नेता रहे हैं। इस अवसर पर सपा और भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें