फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख की फिरौती के लिए छपार से किशोर का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार से पचास लाख रुपये की फिरौती के लिए एक बालक शाहबान का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच को बालक की बरामदगी के लिए लगाया है। पुलिस ने देर रात कई जगह दबिश दी और इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बारह वर्षीय बालक के पिता सत्तार सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और परिवार गांव में रहता है। शाहबान गत 20 नवंबर को घर से खेलने के लिए बाहर निकला था, उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच परिजनों के पास एक फोन आया और बालक की रिहाई के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। तभी से थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच घटना के खुलासे में लगी थी। पुलिस को शनिवार को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और उसके बाद पुलिस ने शनिवार देर रात कई जगह दबिश दी। इस दौरान चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम बालक की तलाश कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें