फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाप चौधरियों ने सरकार को ललकारा, खूब सुनाई दी लोकसभा चुनाव की गूंज, बोले- हर कदम पर पहलवानों के साथ

Fri, 02 Jun 2023 10:57 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Khap Panchayat : सोरम की पंचायत में खाप चौधरियों ने सरकार को ललकारा। वहीं, पंचायत में मंच से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की गूंज भी खूब सुनाई दी।
विज्ञापन
खाप चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सोरम की पंचायत में सरकार को ललकारा गया। खापों के प्रतिनिधि बनकर सपा, रालोद और आसपा गठबंधन के नेता शामिल हुए। मुद्दा पहलवानों के हक का छाया रहा। जनप्रतिनिधियों ने सरकार को घेरा और 2024 भी याद दिलाया।

विज्ञापन


सहारनपुर से गुर्जर समाज की पंवार खाप के प्रतिनिधि बनकर पूर्व विधायक मनोज गुर्जर, बैंसला खाप के प्रतिनिधि बनकर सरधना विधायक अतुल प्रधान, बालियान खाप के प्रतिनिधि के तौर पर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान और गठवाला खाप के जिम्मेदार प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक सोरम की सर्वखाप और सर्वजातीय पंचायत में शामिल हुए। मंच पर सम्मान से बैठाया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: खाप चौधरियों की कुरुक्षेत्र में महापंचायत, पहलवानों के लिए सुनाया जाएगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंसला खाप के प्रतिनिधि के तौर पर अतुल प्रधान ने अपने विचार रखें तो इसके बाद एक-एक कर सबको मंच पर बोलने का मौका दिया गया। गठबंधन के नेताओं ने सरकार को ललकारा और कहा कि वह पहलवानेां की लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़े होकर चलेंगे। समाज जब आवाज देगा, वहीं पर हम भी साथ रहेंगे। किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं है। मंच से ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की गूंज भी खूब सुनाई दी।

यह भी पढ़ें: खाप चौधरियों की पंचायत: जय जवान, जय किसान और जय पहलवान के नारों से गूंज उठी सोरम की धरती, अब फैसले का इंतजार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें