फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खांडसारी फर्म के मुुनीम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी व चोरी का आरोप

Mon, 07 Jul 2025 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी की मुखिया ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने फर्म के मुनीम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी व 4 लाख 65 हजार रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया है। नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

गंगा विहार निवासी धर्मेंद्र मलिक ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी फर्म खांडसारी का काम कमीशन पर करती है। भरतिया कॉलोनी निवासी मनोज कौशिक उनकी फर्म पर 2017 से मुनीम था। वह फर्म के पैसे के लाने-ले जाने, वसूली करना, बैंक में पैसा जमा करने के सभी काम करता था। उसे कई बार रुपयों व खातों का मिलान करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

उसने फर्म पर आना भी छोड़ दिया। बाद में कहने सुनने पर वह खातों का मिलान कराने के नाम पर बहाने बनाते रहा। एक दिन हिसाब करना तय हुआ तो वह अपने परिजनों व कई अन्य लोगों के साथ फर्म पर आया। उसने हिसाब करने से मना कर दिया। पैसे मांगने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मुनीम ने नौ लाख रुपये की खातों में धोखाधड़ी व 4 लाख 65 हजार रुपये गल्ले से चोरी किए। नई मंडी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें