फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान ट्रैक्टर रखें तैयार, समझौते पर काम शुरू करें सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसान ट्रैक्टर रखें तैयार, समझौते पर काम शुरू करें सरकार’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन नहीं हुई। किसानों से आह्वान किया कि सरकार के लोग आपके बीच आएंगे, तो पूछना कि आय दोगुनी का फार्मूला क्या है। संयुक्त किसान मोर्चा की 15 जनवरी को बैठक है। सरकार समझौते के आधार पर काम शुरू करें। किसान भी अपने ट्रैक्टर और युवा ट्विटर लेकर तैयार रहें।
भाकियू प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि सरकार को कमेटी बनाकर समझौते के आधार पर काम करना चाहिए। किसानों ने 2021 में काफी परेशानियां झेली, संघर्ष और ट्रेनिंग का साल रहा। टिकैत ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होने की सीढ़ी एमएसपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जब तक एमएसपी पर काम नहीं करेगी किसानों की आय नहीं बढ़ेगी। आस्ट्रेलिया से दूध का आयात करना गलत है। देश का पशुधन खेत की मिट्टी को भी ठीक करता है, सिर्फ दूध नहीं देता। विदेश की कंपनी से दूध आएगा तो पशु कैसे बचेंगे। कोरोना काल में किसान ने देश को अन्न दिया, लेकिन दिल्ली की कलम भाव के नाम पर बेईमानी करती है।
ट्रैक्टर, ट्विटर और टैंक का फार्मूला
टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर ने आंदोलन को मजबूती दी है। देश का जवान सरहद पर टैंक चलाएगा, जबकि नौजवान ट्विटर चलाएगा। ट्रिपल टी ही देश के काम आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें