फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का समापन, रवि बने बेस्ट टीचर

विज्ञापन
श्रीराम कालेज में नव वर्ष के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव का समापन, रवि बने बेस्ट टीचर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘क्लर्स-2021’ का धूमधाम से समापन हो गया। नारी सशक्तीकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बेस्ट टीचर अवार्ड पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम और इस वर्ष का बेस्ट टीचर अवार्ड रसायन शास्त्र के प्रवक्ता ऋषभ भारद्वाज को दिया गया है।
शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पीएनबी के डीजीएम डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मिसेज इंडिया रनरअप शैली कादियान, समाजसेवी अशोक बाटला, कामेश्वर त्यागी, अंजु चौधरी, संजय अग्रवाल, संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ और मुक्ता कुलश्रेष्ठ ने किया। पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के छात्र राहुल ने पुराने सदाबहार गीतों को गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र निक्षेय ने मिमिक्री कर अतिथियों एवं विद्यार्थियों को खूब हंसाया। ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा महाभारत पर आधारित द्रौपदी चीरहरण की घटना का बड़ी सजीवता से प्रदर्शन करते हुए नारी को सशक्त बनने का संदेश दिया गया। बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ थीम पर होम साइंस की छात्रा मुकुल के द्वारा प्रस्तुति दी गई। ललित कला विभाग द्वारा बहु प्रसिद्ध मंगल-मंगल गीत पर सांस्कृतिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
छात्रा आयुषी अग्रवाल, अनमोल त्यागी, सदफ, शिवांशु कुमार, निहारिका रानी को भी सम्मानित किया गया। गैर शिक्षक वर्ग में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पंकज कुमार, आशुतोष कुमार, नीरज गुप्ता, अजय कुमार, राहुल, सुदीश आदि को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ग्रुप डांस में ग्रह विज्ञान वर्ग प्रथम
ग्रुप डांस वर्ग में प्रथम पुरस्कार गृह विज्ञान, द्वितीय कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा तृतीय पुरस्कार पॉलिटेक्निक को दिया गया। मंच संचालन प्रियांशी त्यागी, आलिम, सबनूर, शहजाद, हुमैरा त्यागी ने किया। कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ. आलोक कुमार, डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. विनीत कुमार शर्मा एवं साक्षी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें