फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सईदुज्जमां सहित सात आरोपी कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कवाल कांड: पूर्व मंत्री सईदुज्जमां सहित सात आरोपी कोर्ट में पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2013 के कवाल कांड को लेकर मोहल्ला खालापार में शहीद चौक पर 30 अगस्त को हुई सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां सहित सात आरोपी कोर्ट में पेश हुए। पूर्व बसपा सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूरसलीम राना व पूर्व विधायक जमील अहमद पेश नहीं हुए। कोर्ट ने अब आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए एक मार्च की तारीख नियत की है, जिसके लिए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में साढे़ सात साल पहले 28 अगस्त 2013 को मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन व गौरव के साथ कवाल निवासी शाहनवाज की हत्या हुई थी। कवाल कांड को लेकर 30 अगस्त 2013 को खालापार के शहीद चौक पर एक वर्ग के लोगों ने सभा कर भड़काऊ भाषण दिए थे, जिसमें प्रशासन की ओर से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें तत्कालीन बसपा सांसद कादिर राना, तत्कालीन चरथावल विधायक नूरसलीम राना, मीरापुर विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी, पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद सईदुज्जमां, उनके बेटे सलमान सईद, एडवोकेट असद जमां, सुल्तान मुशीर, अहसान कुरैशी, नौशाद कुरैशी और मुशर्रफ को नामजद किया गया था। यह मुकदमा अब स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। मुकदमे में सोमवार को आरोपियों पर चार्ज फ्रेम होना था। इसके लिए पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सभासद असद जमां, सलमान सईद, हाजी अहसान, सुल्तान मुशीर, मुशर्रफ़ व नौशाद कुरैशी सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। वहीं, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूरसलीम राना व पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में हाजिरी माफी के प्रार्थनापत्र दिए गए। एडीजीसी ललित भारद्वाज ने बताया कि कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए अब एक मार्च की तारीख लगाते हुए सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें