फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी से मिले कपिल देव और विधायक

विज्ञापन
लखनऊ में सीएम योगी से भेंट करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले कपिलदेव और विधायक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा विधायकों ने सीएम योगी से लखनऊ में भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीएम को मुजफ्फरनगर और शामली जिले के किसानों व उद्यमियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

एक साल का मंत्रित्व कार्यकाल पूरा होने पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बड़ौत से केपी मलिक के साथ लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी, किसान, उद्यमियों और प्रशासन का सामंजस्य इस प्रकार का हो कि किसी भी स्थिति में इंडस्ट्री बंद ना हो। मंत्री कपिल देव ने उन्हें बताया कि लॉकडाउन के चलते व्यापार की स्थिति ठीक नहीं है। इंडस्ट्री के प्रोडक्ट्स की डिमांड बहुत कम है। साथ ही किसान को इंटरनेशनल मार्केट फ्री करना तो स्वागत योग्य है, मगर मंडी समितियों को स्वावलंबी बनाए रखने के लिए मंडी शुल्क में और कमी किए जाने की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त की है। विधायक उमेश मलिक, तेजेंद्र निर्वाल, केपी मालिक ने कहा की शेष गन्ना भुगतान शीघ्र होना आवश्यक है। साथ ही दंगों के मुकदमों के निस्तारण की कार्यवाही भी होनी चाहिए। मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस पर सीएम ने शामली और मुजफ्फरनगर के डीएम को निर्देशित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें