फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकायन प्रतियोगिता स्थगित

विज्ञापन
शाहपुर के गांव काकड़ा का रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नौकायन प्रतियोगिता स्थगित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। सेना में तैनात नौकायन खिलाड़ी पुनीत कुमार इंडोनेशिया में होने वाले प्रतियोगिता में चयनित हुए थे, मगर कोरोना काल के चलते यह प्रतियोगिता स्थगित हो गई है।
विज्ञापन

काकड़ा निवासी किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र पुनीत कुमार ने सेना में भर्ती होने के साथ नौकायान ( रोइंग ) को अपने जीवन में अपनाया। उन्होंने 2017 में आयोजित 36 वीं सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद 2018 में आयोजित 37 वीं सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के साथ 2019 में 38 वीं सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगस्त 2019 में ऑस्ट्रिया में हुुई वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप में देश की ओर से प्रतिभाग किया। अक्तूबर 2019 में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2020 में इंडोनेशिया में एशियन रोइंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उनका चयन हुआ था। वह प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे थे किंतु कोरोना वायरस के चलते यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें