फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगे कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का लौटना शुरू हो गया है। देहरादून रोड पर कांवड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हरियाणा के कांवड़िये 151 लीटर जल लेकर सहारनपुर पहुंचे।
विज्ञापन

इसी के साथ देहरादून रोड पर लोग कांवड़ियों की सेवा करने में भी जुट गए हैं। सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन सहित स्नान आदि की व्यवस्था की जा रही है। बम बम भोले की जयघोष के साथ कांवड़िये वापस लौटने लगे हैं।
हरियाणा के पिंजर निवासी कर्ण राजपूत अपने साथी हिमांशु, आर्यन व रोहन के साथ 17 जून को गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार गए थे। सोमवार को वह 151 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर नौ गजा पीर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह 20 जून को हरिद्वार से चले थे। दस दिन की यात्रा करने बाद यहां पहुंचे हैं। इनके अलावा भी बोल बम बम के जयकारे लगाते हुए अन्य कांवड़िये गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें