फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा थमी, घूमा उद्योगों का पहिया

Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद के मुख्य मार्ग बंद होने के कारण कच्चे और उत्पादित माल की आवाजाही पर ब्रेक लग गया था। इस दौरान पेपर, लोहा और अन्य उत्पादन इकाइयां पांच से सात दिन तक पूरी तरह बंद रहीं। शिवरात्री के बाद बृहस्पतिवार से रास्ते खुलने पर उद्योगों का पहिया भी घूम गया। दिन भर मरम्मत और अन्य कार्य के बाद शाम तक उत्पादन शुरू हुआ। बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। करीब 10 दिन तक शहर के प्रमुख मार्गों पर आम लोगों का आवागमन बाधित रहा। देहात और कस्बों से भी ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं पहुंचे। अधिकतर दुकानों पर ग्राहकों का टोटा रहा। जनपद की 30 पेपर मिलों सहित औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर संचालित 500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों में करीब एक सप्ताह तक उत्पादन ठप रहा। बृहस्पतिवार से आवागमन बहाल हुआ तो बाजार में रौनक छा गई। ग्राहकों ने खरीदारी की और उद्योगों का पहिया भी घूम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें