बुढ़ाना। शामली का रहने वाला दानिश (30) बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा में माचिस के कार्टन लेकर शामली से बुढाना आ रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर हबीबपुर गांव के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ई-रिक्शा पलट गई। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा पलटने से चालक दानिश घायल हो गया। ई-रिक्शा की चपेट में आने से सड़क किनारे घास लेकर जा रही महिला सविता (35) सड़क पर गिरकर घायल हो गई। फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ई-रिक्शा चालक दानिश को सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।