फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजमार्ग निर्माण कंपनी के खिलाफ चालको का हंगामा

Fri, 25 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मीरापुर में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते केआरसी इंफ्राटेक कंपनी के वाहन चालक-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के चौड़ीकरण और पुल निर्माण कार्य कर रही केआरसी कंपनी में कार्यरत चालकों ने बीआईटी पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया। आरोप लगाया कि तीन माह से मानदेय नहीं मिला। एनएचएआई की ओर से मेरठ से नजीबाबाद तक चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। किसानों से भूमि अधिग्रहण करने के बाद अब पुलों का निर्माण व चौड़ीकरण चल रहा है।
हरियाणा के पलवल की कंपनी केआरसी निर्माण कर रही है। कंपनी ने कैलापुर जसमौर में अपना प्लांट लगाया हुआ है। वाहनों के चालक मथुरा, हाथरस, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, कन्नौज और बिहार के विभिन्न जनपदों के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार को कंपनी में कार्यरत सैकड़ो चालक एकत्र होकर बीआईटी पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा किया। चालक हेमराज ने कंपनी के अधिकारी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। कंपनी के जीएम ललित कुमार प्रदर्शन कर रहे चालकों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने तक काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में विवेक, हेमराज, मुकेश, राम संजीवन, उमेश, प्रदीप, जयपाल, सतीश, सुबोध, सुरेंद्र, महेंद्र, प्रवीण रहे। जीएम ललित कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के चलते कंपनी से वेतन आने में देरी हो गई है। चालकों का एक माह का वेतन जल्द ही दिलवाया जाएगा। बंधक बनाकर कार्य कराने के आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें