हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण माह शुरू होते ही नगर में भोलों का आगमन शुरू हो गया है। जहां एक और भोले अभी बिना किसी सुविधा के ही अपनी यात्रा को पूरी करने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कांवड़ मेले का लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। बाहर से आने वाली फोर्स ने जिले में अपनी आमद करानी शुरू कर दी है। रात से सभी को तय स्थानों पर उनकी ड्यूटी पर भेज दिया जाएगा।
श्रावण माह लगते ही कांवड़ मेला भी शुरू हो गया है। बुधवार से नगर में भोले का आगमन शुरू हो गए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे भोले अपने गंतव्य स्थानों की ओर को जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी इनके लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है, लेकिन फिर भी भोले अपनी यात्रा को पूरी करने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने भी मेले को लेकर अपनी कमर कस ली है।
एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा के अनुसार बाहर से आने वाले फोर्स ने जिले में आना शुरू कर दिया है। बुधवार रात से तय स्थानों पर पुलिस को लगा दिया जाएगा। आने वाली फोर्स अपनी आमद कराने में जुटी है। कानपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, लखनऊ आदि जगहों से फोर्स मेले के लिए मंगाई गई हैं।
अभी तक चार सीओ, 15 निरीक्षक, 45 उप निरीक्षक और 210 सिपाही अपनी आमद करा चुके हैं। इसके अलावा करीब पांच सौ होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को भी आज से ड्यूटी पर भेजा जा रहा हैं। मुख्यमंत्री की रैली के लिए ड्यूटी करने आई फोर्स वापिस चली गई है, और कांवड़ मेले की फोर्स ने जिले में अपनी आमद करानी शुरू कर दी है। छह कंपनी पीएसी और एक एनडीआरएफ की एक टीम भी पहुंच चुकी हैं।