फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आस्था के पथ पर रिश्तों की डोर में बंधी कांवड़

विज्ञापन
हापुड़ की आरती  अपनी सास और बच्चों के साथ : फाइल फोटो - फोटो : School
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये हर हर महादेव की गूंज के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। नए दौर में बिखरते परिवारों के लिए कांवड़ यात्रा में बंधी रिश्तों की डोर भी नजर बन गई है। आस्था के पथ पर कोई मां के साथ कांवड़ लेकर आया, किसी ने दादी के साथ यात्रा शुरू की है। सास-बहू की जोड़ियों भोले की भक्ति में डूबी है।
विज्ञापन

सफीपुर गांव निवासी सोशल मीडिया रील क्रिएटर अंकित तोमर हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर पहुंचा। वह अपने 10 माह के बीमार बेटे शिवांश के स्वास्थ्य की कामना के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। अंकित ने बताया कि 22 जुलाई को हरिद्वार हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई थी।
वह प्रतिदिन करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। अपने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में उनकी माता इंद्रा, पत्नी सोनम, भाई अमित, भतीजा आर्य, भतीजी आरजू और भांजा विशाल शामिल हैं।
विज्ञापन


मां के जैसी ही होती है सास
दिल्ली के शाहदरा निवासी काजल चौधरी ने बताया कि इस बार उसकी सास चंद्री देवी ने यात्रा करने की इच्छा जताई। बुजुर्ग होने के नाते पैदल चलना मुश्किल था, इसी वजह से कंधों पर बैठाकर यात्रा करने निकले हैं। सास तो मां के समान होती है। यात्रा में 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार भी साथ दे रहा है। 19 जुलाई को हरिद्वार पहुंचे और 20 जुलाई को कांवड़ लेकर निकले थे।
-
बहू और पोते-पोती ने शुरू कराई यात्रा
हापुड़ के कस्बा कसतला कासनाबाद निवासी बहू आरती देवी अपनी सास उषा देवी को भगवान भोलेनाथ की यात्रा पर लेकर निकली है। वह कहती हैं कि सास की इच्छा पर यात्रा शुरू कराई। 14 वर्षीय बेटा लव और 12 वर्षीय पोती लवी के साथ अपनी 65 वर्षीय सास उषा देवी को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कर रहे हैं। दोनों बच्चों ने हमारी यात्रा को आसान कर दिया है।
-
दादी की खुशी के लिए यात्रा पर निकले पोते
हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी विशु हरिद्वार से 75 वर्षीय दादी राजबाला को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कर रहे हैं। विशु ने बताया कि उनकी दादी राजबाला ने बढ़ती उम्र के कारण पैदल यात्रा करने में असमर्थता जताई थी। दादी की इच्छा पूरी करने के लिए विशु ने उन्हें कावड़ में बैठाकर यात्रा का संकल्प लिया। कावड़ के एक तरफ दादी और दूसरी तरफ गंगाजल भरकर वे पैदल चल रहे हैं।

हापुड़ की आरती  अपनी सास और बच्चों के साथ : फाइल फोटो- फोटो : School

हापुड़ की आरती  अपनी सास और बच्चों के साथ : फाइल फोटो- फोटो : School

हापुड़ की आरती  अपनी सास और बच्चों के साथ : फाइल फोटो- फोटो : School

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें