फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो व लेखपाल संघ ने राशन वितरण किया

विज्ञापन
मोरना में गरीब परिवारों में राशन बांटते कानूनगो व लेखपाल। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कानूनगो व लेखपाल संघ ने राशन वितरण किया
विज्ञापन

मोरना। कानूनगो व लेखपाल संघ ने गरीब असहाय लोगों के बीच राशन का वितरण किया। मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर झोपड़ी में रहने वाले मुकेश, सोनू, सीनचंद, राजू, राज, संजय, गोपाल आदि सहित परिवारों के बीच चावल, दाल, आलू, मसाले, तेल, चीनी आदि का वितरण किया गया। कानूनगो ओमप्रकाश, लेखपाल पिंटू समेत तहसीलकर्मी राशन वितरण में शामिल रहे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन ने फल, सब्जी आदि विक्रताओं को मास्क और दस्ताने बांटे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बुखार, खांसी आदि की जांच की। मोरना में सीओ भोपा राममोहन शर्मा, मोरना पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा, विजय कुमार आदि पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर फल व सब्जी विक्रेताओं को फलों को साफ सुथरा रखने, मुंह पर मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सकों की टीम डॉ. नसीम आलम, यतेंद्र नरेंद्र आदि ने स्वास्थ्य की जांच की। कस्बा भोकरहेड़ी के बाजार में सब्जी विक्रेता, किराना दुकानदार, फल, बीज खाद, प्राइवेट चिकित्सक व मेडिकल स्टोर स्वामियों के साथ सामान लेने आए ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर डॉ. इंद्रपाल, सतेंद्र देबे, अमित कुमार मदनलाल, एडीओ कृषि अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें