फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राजकुमार का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में राजकुमार का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन

ककरौली। गांव जड़वड़ के राजकुमार का शव पश्चिम बंगाल में दूसरी पत्नी के मायके में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने दूसरी पत्नी व उसके मायके वालों पर हत्या करके शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। बृहस्पतिवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पर लेकर पहुंचे। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जड़वड़ निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र टिड्ढा पिछले 12 साल से दिल्ली में काम करता था। राजकुमार की शादी पहली पत्नी रेनू से हुई थी। रेनू के तीन बेटियां हैं, जिनके नाम 15 वर्षीय गुनगुन, 11 वर्षीय हंसिका व आठ वर्षीय अर्णिया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली में रहते हुए राजकुमार ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली पूर्णिमा से शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी पूर्णिमा से राजकुमार का छह साल का बेटा आर्यन है। ग्रामीणों के मुताबिक 15 दिन पूर्व दूसरी पत्नी राजकुमार को लेकर पश्चिम बंगाल में गई थी। परिजनों को छह दिन पूर्व खबर मिली कि राजकुमार का शव पश्चिम बंगाल में पेड़ पर लटका हुआ मिला है। खबर लगने पर परिवार के लोग पश्चिम बंगाल गए। परिजनों का आरोप है कि दूसरी पत्नी व उसके मायके वालों ने ही राजकुमार की हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया था। आरोप था कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को परिजन पश्चिम बंगाल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लेकर गांव में पहुंचे। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें