खतौली (मुजफ्फरनगर)। सीता शरण इंटर कालेज के खेल मैदान पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में कई जनपदों से आए करीब 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गांव काकड़ा निवासी पारुल गोस्वामी ने सबसे कम समय में 1600 मीटर की दौड़ जीतकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने किया। विशिष्ट अतिथि भाकियू के नगराध्यक्ष मनोज सहरावत रहे। प्रतियोगिता में 10-10 प्रतिभागियों को दौड़ने का अवसर दिया गया। जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों की दौड़ कराई गई। सबसे कम समय में काकड़ा निवासी पारुल गोस्वामी ने दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मोहित बागपत, तीसरे स्थान पर अर्जुन मथेड़ी, चौथे स्थान पर रोहित पाल कूकड़ा, पांचवें स्थान पर शुभम बामानेहरी रहे। प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में जॉनी कुमार, विशु त्यागी, अश्वनी पांचाल, अज्जवल त्यागी, अभिषेक चौधरी, विकास बालियान, अंकित कुमार, विकास पाल, अंकुर अहलावत, राहुल राठी, अभिषेक काकरान, अंकित मलिक, निशांत, कुलदीप अहलावत, आकाश चौधरी आदि का उपस्थित रहे।