फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाणगंगा की लहरों पर चढ़ा कैलाश खेर के गीतों का जादू

विज्ञापन
शुकतीर्थ में सांस्कृतिक कार्यक्रम मे दौरान पहुंचे श्रोता : संवाद
विज्ञापन
शुकतीर्थ। मोक्ष कुंभ में बाणगंगा के किनारे सुर और संगीत की सुरलहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने संगीत रस में डुबकी लगाई। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने तान छेड़ी तो श्रोता झूमने लगे। शिव शम्भो, शिव शम्भो...शम्भो करोति सब संभव और योगी आदिनाथ भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिल्म चांदनी चौक टू चाइना के गीत आज फट्ठे चक लेन दे... सुनाया तो संगीत प्रेमी झूम उठे।
विज्ञापन

रविवार रात शुकतीर्थ के एक किनारे पर कलाकारों का मंच सजा और दूसरी तरफ सीढि़यों पर बैठकर श्रद्धालुओं ने भजनों का रसपान किया। गायक कैलाश खेर मंच पर पहुंचे तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। खेर ने वारी वारी जाऊं, पिया रे, तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं...सुनाकर तालियां बटोरीं। इसके अलावा जब इश्क का जादू सिर चढ़कर बोले भी सुनाया। उनके भजन बम बम लहरी पर पुलिसकर्मी भी झूमने लगे। सैंया, कौन है वो, जय जयकारा, या रब्बा और अल्लाह के बंदे जैसे गीत सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, उद्यमी सतीश गोयल, भीमसेन कंसल, गौरव स्वरूप, महकार सिंह और सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार शुकतीर्थ के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। विकास परिषद का गठन किया जा चुका है और पर्यटन विभाग की ओर से यहां पर कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। तीर्थ का पूरी दुनिया में महत्व है।

शुकतीर्थ में सांस्कृतिक कार्यक्रम मे दौरान पहुंचे श्रोता : संवाद

शुकतीर्थ में सांस्कृतिक कार्यक्रम मे दौरान पहुंचे श्रोता : संवाद

शुकतीर्थ में सांस्कृतिक कार्यक्रम मे दौरान पहुंचे श्रोता : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें