मुजफ्फरनगर। श्रीरामलीला सभा रजिस्टर्ड शहर की ओर से टाउन हॉल में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को कैकयी के कोपभवन पहुंचने और श्रीराम को वनवास मिलने के दृश्य का भावपूर्व मंचन हुआ। कलाकारों के अभिनय को देखकर दर्शक करुणा के भाव से भर गए।
मंचन का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ। दशरथ के दरबार में राम के राज्याभिषेक की तैयारियों को लेकर रौनक के साथ दृश्य आरंभ होता है। कैकयी और मंथरा के संवाद के बाद दृश्य बदलता है। कैकयी कोपभवन में क्रोधित भाव में राजा दशरथ से अपने वचनों को पूरा कराने के लिए श्रीराम के लिए वनवास मांग लेती है। श्रीराम वचन की परंपरा का निर्वाह करने के लिए श्रीराम लक्ष्मण और सीता के साथ वन की ओर निकल पड़ते हैं। आयोजन अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग, उपमंत्री अनमोल सिघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कार्यालय मंत्री वैभव मित्तल, नितिन शामिल रहे।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर लीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। धनुष यज्ञ लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश कुमार गोयल, अंजु गोयल, संजय अग्रवाल ने किया। दृश्य की शुरुआत में राजा जनक के दरबार में दूर दूर से राजा एवं महाराजा, राजकुमारों और शूरवीरों दिखाया जाता है। श्रीराम इस धनुष को तोड़कर माता सीता से विवाह करते हैं। मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दिनेश जैन आदि शामिल रहे।
श्री रामलीला भवन नई मंडी में 99वां श्री रामलीला महोत्सव मनाया जा रहा है। चौथे दिन श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ समाजसेवी भीम कंसल और सतीश गोयल ने भगवान विष्णु और रामायण जी की आरती कर किया। मथुरा से आई श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों ने फुलवारी लीला का मंचन किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, संजय जिंदल आदि मौजूद रहे।
शक्ति क्लब रजिस्टर की ओर से श्रीराम बरात निकाली गई। इंदिरा कॉलोनी से मार्ग सराफ बाजार, मोती महल, शिव चौक, रुड़की रोड, आनंदपुरी से होते हुए सियाराम शक्ति भवन में पहुंची। सीता स्वयंवर में संजीव दीक्षित, सुनील कपिल, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, उमेश चंद चौरसिया, पवन पाल, डॉ. सत्येंद्र कुमार आदि शामिल हुए।
चरथावल रामलीलां मंच पर मनमोहक मुद्रा में कलाकार: संवाद
चरथावल रामलीलां मंच पर मनमोहक मुद्रा में कलाकार: संवाद