फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पढ़ाई में मन नहीं लगने पर घर से चला गया था आर्यन

सार

मुजफ्फरनगर के अलीपुर कलां निवासी कक्षा नौ के छात्र आर्यन के घर से चले जाने पर पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद किया। छात्र पढ़ाई में रुचि न होने और सहपाठी से झगड़े के कारण घर छोड़ गया था। पुलिस व सहयोगियों को परिजनों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव अलीपुर कलां निवासी कक्षा नौ का छात्र आर्यन का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, जिस कारण वह घर से चला गया था। बुधवार रात में वह मेरठ से घर लौट रहा था तब उसे तलाश कर पुलिस ले आई थी। पुलिस लाइन में परिजनोंं ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी ने बताया कि बुधवार रात में छात्र आर्यन मेरठ से घर आते समय पुलिस को मिल गया था। पुलिस उसे अपने साथ ले आई थी। उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। उसने परिजनों को भी इस बारे में बताया था। रविवार को उसका अपने सहपाठी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह विद्यालय की दीवार फांदकर चला गया था। उसके पास लगभग 300 रुपये थे। वह बस से मुजफ्फरनगर पहुंचा और ट्रेन में बैठकर मेरठ चला गया था। रात में रेलवे स्टेशन पर सोया। अगले दिन एक व्यक्ति मिला जो उसे अपने साथ परतापुर में ढाबे पर ले गया। वहां खाना खाया और इसके बाद वहीं पर इधर-उधर रहा। बुधवार रात वह मेरठ से घर आ रहा था तब उसे मुजफ्फरनगर की महिला पुलिस टीम ने देख लिया और उसे अपने साथ तितावी थाने ले आई।
उधर, पुलिस लाइन में छात्र व उसके परिजन भी पहुंचे। उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी देहात आदित्य बसंल को सम्मानित किया। पुलिस ने इस मामले में सहयोग करने वाले कुछ लोगों को सम्मानित किया। बता दें कि छात्र के चले जाने के बाद परिजनों ने डीएम व एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें