फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया मुक्केबाजी में ज्योति ने जीता कांस्य

विज्ञापन
श्रीराम कालेज की छात्रा ज्योति ने ऑलइंडिया यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी महिला वर्ग में जीता कांस्य प? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ी को कॉलेज में पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) जालंधर में खेली गई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी महिला मुक्केबाजी में प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की ओर से ज्योति ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में 50-52 किग्रा भार वर्ग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल कर महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता एवं योगाचार्य भूपेंद्र कुमार ने बताया कि देश की 195 यूनिवर्सिटी के 1578 पुरुष एवं महिला मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया था।
डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्रमोद कुमार, देवेंद्र चौधरी, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज, डॉ. अरविंद वेदवान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत कुमार, साक्षी शर्मा और सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें