फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता में खेलेगी ज्योति बालियान

विज्ञापन
शाहपुर के गांव गोयला की तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता में खेलेगी ज्योति बालियान
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव गोयला निवासी पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान का चयन वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के हुआ है। चयनित खिलाड़ी दो जुलाई से चेक रिपब्लिक यूरोप में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिभाग करेंगे।
तीरंदाजी कोच कुलदीप वेदवान ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता ज्योति बालियान का वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ व भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा भारतीय टीम में चयन किया गया है। चयनित टीम में पैरा ओलंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह के अलावा पैरा ओलंपिक खिलाड़ी ज्योति बालियान, विवेक चिकारा, पूजा खन्ना, श्यामसुंदर स्वामी व राकेश कुमार सहित 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी दो से दस जुलाई तक चेक रिपब्लिक यूरोप में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चैंपियनशिप भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम है। 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित होगी और चैंपियनशिप में ही खिलाड़ियों को ओलंपिक कोटा प्राप्त होगा। ज्योति बालियान इससे पूर्व टोक्यो पैरा ओलंपिक, एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें