फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की बात : चार करोड़ से बनेगा बहादरपुर, फहीमपुर और मंसूरपुर मार्ग

विज्ञापन
बहादरपुर में मार्गों का शिलान्यास करते डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पानीपत-खटीमा हाईवे से एनएच-58 को जोड़ने वाले जिले के महत्वपूर्ण लिंक मार्ग का शिलान्यास किया। नौ किमी का मार्ग 15 से अधिक गांव के लोगों को लाभान्वित करेगा। किसानों की आवाजाही भी मार्ग बन जाने से सरल होगी।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से बहादरपुर, फहीमपुर, मंसूरपुर, दौलतपुर से एनएच-58 तक मार्ग की लंबाई करीब नौ किमी है। निर्माण में 4.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बहादुरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बालियान ने जिला पंचायत निधि के अंतर्गत गांव के मुख्य संपर्क मार्ग से सरकारी अस्पताल की ओर तथा जोगी वाले चौराहे से बहादरपुर खेड़ी वीरान संपर्क मार्ग की ओर लगभग 300 मीटर की लंबी सड़कों का शिलान्यास किया। यह दोनों मार्ग करीब 14 लाख की लागत से बनेेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश के समग्र आर्थिक विकास के लिए देश के ग्रामीण हिस्सों में बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात की सुविधा अनिवार्य है। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से आस-पास के ग्रामीण आबादी का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा और यहां पर रोजगार के अवसर का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें