फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज रवि दिवाकर का तबादला: परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी बने; फास्ट ट्रैक कोर्ट में शिव कुमारी की नियुक्ति

Sat, 24 Oct 2026 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में जज रवि कुमार दिवाकर का फास्ट ट्रैक कोर्ट से परिवार न्यायालय में तबादला किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेशभर में 60 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं।

विज्ञापन
रवि कुमार दिवाकर न्यायधीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह अप्रैल से सात सितंबर तक 10 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा सुनाकर देशभर में सुर्खियों में आए जज रवि कुमार दिवाकर का फास्ट ट्रैक कोर्ट से तबादला कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योराण के आदेश के बाद अब वह परिवार न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। उनकी जगह जज शिव कुमारी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


जज रवि कुमार दिवाकर पिछले साल 29 नवंबर को बरेली से स्थानांतरित होकर आए थे। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रहते हुए उन्होंने मुजफ्फरनगर और शामली जिले के चर्चित मामलों की सुनवाई की।
 
यह भी पढ़ें: 
पति की कातिल पत्नियों को मृत्युदंड: हाईकोर्ट में अपील, साहिल-अमरदीप आगरा और मुस्कान-रविता लखनऊ जेल भेजे जाएंगे

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जज दिवाकर की अदालत से 18 अगस्त को तत्कालीन जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने हत्या की 97 पत्रावलियां रिकॉल कर ली थी। इसके बाद जिला जज सेवानिवृत्त हो गए।

पत्रावलियां रिकॉल करने के बाद जज ने सवाल उठाते हुए एक फैसले के दौरान लिखा था कि सवाल केवल प्रकरणों को प्रशासनिक आधार पर रिकॉल करने की शक्ति का नहीं है, बल्कि उस शक्ति के प्रयोग के आधार का है।
 
न्याय विभाग में यह भी किया फेरबदल
परिवार न्यायालय के मुख्य जज खलीकुज्जमां अब औरैया जिले में पीठासीन अधिकारी बनाए गए। इनके स्थान पर औरैया से पीठासीन अधिकारी रजनीश कुमार को जिले में परिवार न्यायालय के मुख्य जज के पद पर आसीन होंगे।
 
अपनी सुरक्षा में कटौती पर उठा चुके सवाल
जज रवि कुमार दिवाकर ने अपने एक आदेश में खुलकर नाराजगी जताई कि लगातार खतरों के बावजूद स्थानीय पुलिस ने उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा की तुलना बरेली और वाराणसी की पोस्टिंग के दौरान मिली सुरक्षा से की और इसे अपर्याप्त बता चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें