फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: न्याय पथ पर जज दिवाकर...आठ मामलों में 18 को फांसी

विज्ञापन
जज रवि कुमार दिवाकर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने छह अप्रैल से 12 अगस्त तक जिले में फैसलों का नया इतिहास रचा है। अब तक आठ अलग-अलग मामलों को विरल से विरलतम मानते हुए कुल 18 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने पीड़ितों के बीच उम्मीद की नई किरण जगाई।
विज्ञापन



इन मामलों में सुनाया फैसला

1. एडवोकेट समीर सैफी हत्याकांड (06 अप्रैल 2026) : 15 अक्टूबर 2019 को 40 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में अधिवक्ता समीर सैफी की हत्या कर दी गई थी। अदालत ने सिंगोल अल्वी, सोनू उर्फ रिजवान और शालू उर्फ अरबाज को मृत्युदंड सुनाया। एक अन्य दोषी दिनेश को सात वर्ष के कारावास की सजा दी गई।

2. शेखर हत्याकांड (28 अप्रैल 2026) : भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली निवासी शेखर की वर्ष 2019 में 70 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में पास के गांव खेड़ी सूंडियान में हत्या कर दी गई थी। अदालत ने दोषी मुकेश, उसके बेटे प्रदीप, संदीप और सोनू को मृत्युदंड सुनाया।
विज्ञापन


3. राजेश देवी-हिमांशु हत्याकांड (30 मई 2026) : छपार के सलेमपुर गांव निवासी सुरेश की पत्नी राजेश देवी अपने छह वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ नवंबर 2011 को घर से निकली थीं। चरथावल में दोनों की लाश मिली।हत्या के मामले में अदालत ने दोषी रईस को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

4. राजेंद्र सैनी हत्याकांड (20 जून 2026) : ककरौली निवासी राजेंद्र सैनी की वर्ष 2018 में हत्या कर शव को जलाने के मामले में अदालत ने रामकरण उर्फ सावन गिरी और गीलू को मृत्युदंड सुनाया।मामले के एक आरोपी वीरसैन की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो चुकी थी।

5. होमगार्ड रतिराम हत्याकांड (02 जुलाई 2026) : शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ पर वर्ष 2020 में गश्त के दौरान होमगार्ड रतिराम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पहले प्रकरण जानलेवा हमले में दर्ज हुआ, बाद में होमगार्ड की मौत हो गई। इसके बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई।अदालत ने दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

6. राजबीर सिंह हत्याकांड (06 जुलाई 2026) : तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में प्रधान पद की रंजिश में राजबीर सिंह (60) की 2010 में गोली मारकर हत्या की गई थी।दोषी पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार और प्रधान पद के प्रत्याशी रहे सहदेव उर्फ पप्पू को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

7. राज सिंह हत्याकांड (17 जुलाई 2026) : शामली के कुड़ाना गांव के पास किसान राज सिंह (48) की लूट के बाद लाठी-डंडों से पीटकर और गोली मारकर 20 अगस्त 2011 को हत्या कर दी गई थी। अदालत ने अभियुक्त बहावड़ी गांव निवासी अजीत, सूरज उर्फ काला, वहलना निवासी अनिल और देवरिया के घुसवा रामपुर निवासी सुनील को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

8. सालिम हत्याकांड (12 अगस्त 2026) : नौ दिसंबर 1999 की रात आठ ट्रैक्टर चालक हारुण का रजबहे की पटरी से अपहरण हुआ। फिरौती की चिट्ठी मिली तो उसका किसान पिता सालिम बदमाशों के बताए स्थान पर पहुंच गया। बदमाशों ने सालिम को बैठा लिया और रकम का इंतजाम करने के लिए हारुण को छोड़ दिया था। बाद में 25 जनवरी 2000 को सालिम की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें