धरने की सूचना मिलने पर सांसद हरेंद्र मलिक और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार बरामद होने का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कहा कि दोनों को अवैध हथियार तस्करी से जुड़े रक्षित त्यागी गिरोह के छह सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी गिरोह के अन्य सदस्यों को शाहपुर पुलिस ने भी पकड़ा था, जिसके चलते पूरे गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि भविष्य में पुलिस सर्राफा बाजार में किसी भी कार्रवाई से पहले सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत करेगी।
धरने में पवन कुमार वर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, गोपाल वर्मा, सुनील तायल, गौरव वर्मा समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने शहर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।