फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस-डे पर प्रभु यीशु को याद किया 

Sun, 25 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्रिस्मस डे पर प्रार्थना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस-डे पर शहर के सभी गिरजाघर सजाए गए। सुबह से चर्च में प्रार्थना करने वालों की भीड़ रही। मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को याद किया गया। प्रभु यीशु के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। क्रिसमस-डे पर प्रभु ईसामसीह को याद किया गया। शहर के तीनों गिरजाघरों को सजाया गया। झांसी की रानी स्थित गिरजाघर, सिविल लाईन थाने के सामने और जिला अस्पताल के तिराहे पर स्थित गिरजाघर को ईसाई समाज के लोगों ने सजाया था।
विज्ञापन


तीनों ही स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। झांसी की रानी स्थित गिरजाघर में प्रार्थना करने वालों में स्कूली बच्चों की संख्या काफी रही। बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। गिरजाघर में फादर ने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया। प्रभु ईसामसीह ने समाज को भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। सिविल लाईन के सामने स्थित चर्च में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें