भाजपा के साथ गठबंधन के बाद रालोद ने पहले राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया। इसके बाद रालोद कोटे से एक एमएलसी और प्रदेश सरकार में मंत्रालय भी मिला है। पश्चिम की राजनीति में चौधरी चरण सिंह के नाम की गहरी छाप को देखते हुए एनडीए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। प्रधानमंत्री की मेरठ में पहली चुनावी सभा से पहले ही उन्हें भारत रत्न विधिवत तरीके से दिए जाने की तैयारी है।
राष्ट्रपति भवन में 30 मार्च को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह परिवार के साथ भारत रत्न लेने के लिए जाएंगे। इसके बाद ही वह मेरठ की सभा में शामिल होंगे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि मेरठ की रैली के लिए रालोद ने तैयारियां शुरू कर दी है। गठबंधन की यह रैली एतिहासिक होगी।