फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता क्लब ने डीएवी को हराया

विज्ञापन
सिसौली में बालियान प्रो कबड्डी का उदघाटन करते डीएम, एसएसपी और भाकियू अध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- सिसौली के डीएवी इंटर कालेज में बालियान प्रो कबड्डी का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। सिसौली के डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार से तीन दिवसीय बालियान प्रो कबड्डी का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन के मैच में जनता क्लब ने डीएवी टीम को हराकर जीत हासिल की।
बालियान प्रो कबड्डी की कमेटी ने अतिथियों का पगड़ी पहनकर स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। डीएम ने खेल में हर संभव मदद का भरोसा दिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि जिले में जीरो ड्रग्स अभियान चल रहा है , सभी से अनुरोध है कि इसमें सहयोग करें और नशे से खुद भी बचे और दूसरों को भी बचाए। चौधरी नरेश टिकैत ने सभी युवाओं को प्रोत्साहित किया और प्रतियोगिता कराने वालों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

पहले दिन बालियान प्रो कबड्डी में उद्घाटन मैच में जनता क्लब और डीएवी क्लब के बीच हुआ, जिसमें जनता क्लब 50-45 के अंतर से विजयी रहा। प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को होगा। मौके पर एसडीएम बुढ़ाना दीपक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, गौरव टिकैत, अशोक बालियान, बुढ़ाना गन्ना सचिव ब्रिजेश राय, यशपाल राठी, संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष के घर किया भोजन
फोटो...
सिसौली। कबड्डी के उद्घाटन के उपरांत डीएम और एसएसपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा जलाई गई किसान ज्योति के दर्शन कराए। फिर बाद में उन्हें खाना खिलवाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सिसौली की ऐतिहासिक जानकारी दी। बताया कि पूरे गांव की एक ही सभी बिरादरी की होली जलती है। कस्बे की समस्या से अवगत कराया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों को भी गन्ने की पत्ती और पराल न जलाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें