फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ के सभासद ने एसडीएम को सौंपा इस्तीफा

विज्ञापन
जानसठ तहसील में एसडीएम को इस्तीफा देते सभासद अश्वनी चौधरी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। नगर पंचायत के सभासद अश्वनी चौधरी ने विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच नहीं कराने तथा कई बिंदुओं पर मांगी गई लिखित जानकारी नहीं मिलने से आहत होकर एसडीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बाकी आठ सभासदों ने भी त्याग पत्र की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सभासद अश्वनी कुमार, विवेक कुमार, शब्बो परवीन, रियासत, बाबर अंसारी, सुनील कुमार, जमशेद आदि नगर पंचायत कार्यालय पर 15 दिनों से बेमियादी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरतने सहित कई कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसके बावजूद ईओ सहित संबंधित कर्मचारियों ने जानकारी नहीं दी थी।
सोमवार को सभासद अश्वनी चौधरी ने एसडीएम जयेंद्र कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। धरने पर बैठे बगावत करने वाले बाकी सभासदों ने भी अपने त्याग पत्र देने की चेतावनी दी है। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पंचायत सभासद अश्वनी चौधरी ने इस्तीफा सौंपा है। कुछ सभासद नगर पंचायत कार्यालय में पिछले 15 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सभासदों की शिकायतों की शीघ्र जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें