फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण को जन जागरण रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। नानाजी देशमुख पंजाब नेशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान व महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ की छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे हाथों में लेकर जन जागरण रैली निकाली।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय से रैली का शुभारंभ एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली चौधरी चरण सिंह चौक से होती हुई े नानाजी देशमुख पंजाब नेशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंची। रैली में छात्राएं पौधे हाथों में लेकर नारे लगा रही थी कि सूखी धरती करे पुकार पौधे लगाकर करो श्रृंगार, जीवन को सुरक्षित बनाए, पौधे लगाए, जीवन बचाए, आदि नारों के माध्यम से ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। समापन पर संकाय सदस्य वरुण सिंह, अमित कुमार शर्मा , चंद्र मोहन भटनागर, सौरभ कुमार आदि ने संस्थान में नीम, महुआ, बरगद, चीकू, अमरुद, आम, लोकाट, पीपल आदि अनेक प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें