फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह मैदान में आज फिर जमीयत का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून और संभावित एनआरसी को लेकर ईदगाह मैदान में बृहस्पतिवार (आज) को जमीयत उलमा-ए-हिंद फिर से विरोध प्रदर्शन करेगी। देवबंद में तीन दिन के भीतर दूसरी बार विरोध प्रदर्शन करने से जमीयत के तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएए को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा करने वाले देश में मुसलमानों के प्रमुख संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी बृहस्पतिवार को फिर से ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे। पूर्व की तरह ही इस बार भी 313 लोग गिरफ्तारियां देंगे। मंगलवार को जमीयत की ओर से ईदगाह मैदान में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसमें मौलाना महमूद मदनी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंसा के संबंध में दिए गए बयान पर कहा था कि गोलियां कम पड़ जाएंगे, हमारे सीने कम नहीं पड़ेंगे। जमीयत के राष्ट्रीय सचिव मौलाना हकीमुद्दीन सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की पुष्टि की है। उधर, बिना अनुमति पूर्व में कार्यक्रम करने को लेकर डीएम आलोक कुमार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम को गैर कानूनी बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मौलाना महमूद मदनी द्वारा कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। उन्हें कार्यक्रम के बारे में किसी और से जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें