फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकालेश्वर आश्रम के संतों ने सीएए के समर्थन में शांति मार्च निकाला

विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मार्च ​​निकालते ​​​​​​​​​​​​ संत। - फोटो : 25dbn04.jpg
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के संतों ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में शांति मार्च निकाला। जिसमें संदेश दिया गया कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है, यह कानून प्रत्येक देशवासी के हित में है।
विज्ञापन

साधु संतों ने देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को देश की संसद ने पास किया है। इसलिए हमें संविधान का पालन करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि हिंसा से बचना चाहिए। लोगों को शांति व एकता का संदेश देना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि सीएए देश के नागरिकों के लिए नहीं दूसरे देशों के लोगों के लिए है, लेकिन इसके बाद भी भ्रामक प्रचार में फंसकर लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा करना किसी समस्या का हल नहीं है। दीपांकर जी महाराज ने एनआरसी आने से पूर्व ही देश में इसके खिलाफ हो रही तरह तरह की बातों पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साधु संतों ने एक राष्ट्र एक कानून एक संविधान को स्वीकार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें