फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने जयवेंद्र

विज्ञापन
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी महाविद्यालय में मां शाकुंभरी शिक्षक संघ चुनाव के बाद विजयी उम्मीदवार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न हुए। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के महाविद्यालयों के शिक्षकों ने मतदान किया। देर रात चुनाव के नतीजे जारी हुए। संघ के अध्यक्ष पद पर वीवी पीजी कॉलेज शामली के जयवेंद्र तोमर ने अपनी जगह बनाई। महामंत्री पद के लिए डीएवी कॉलेज के सुभाष चंद्रा को चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ईशपाल सिंह ने बताया कि संघ में 6 पदों के लिए 25 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। रविवार को 377 मतदाताओं में से 335 शिक्षकों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर एक, संयुक्त मंत्री पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर एक और फुपुक्ता प्रतिनिधि के लिए दो प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कराए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. ऋषिपाल सिंह और डॉ प्रदीप कुमार ने चुनाव समेत डीएवी कॉलेज के शिक्षकों ने मतदान कार्य शांतिपूर्वक संपन्न कराया। आ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें