जैन स्थानक नई मंडी में कार्यक्रम में सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन समाज ने मनाया अधिकारी दिवस
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि राजेंद्र जी महाराज का पावन चतुर्मास नई मंडी स्थित जैन स्थानक में सानंद चल रहा है। महाराज श्री की प्रेरणा से स्थानक में अधिकारी दिवस का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
अधिकारी दिवस में अमित जैन आईआरएस दिल्ली, कमल जैन आईआरएस दिल्ली, चिराग जैन आईएफएस सहारनपुर, अर्चित जैन आईईएस दिल्ली, बीबी चौरसिया एसपी यातायात, गजेंद्र सिंह डीआईओएस विषेश रूप से उपस्थित रहे। सभी का अभिनंदन किया गया। जीव दया एवं शाकाहार परीक्षा का आयोजन जिले के विद्यालयों में कराया गया था। कार्यक्रम में इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अनन्या जैन व इशिका पाल प्रथम स्थान पर रही। सभी दस विद्यायलों में से प्रथम विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति के सदस्यों का समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सुश्रावक मदन लाल जैन फरीदाबाद द्वारा लिखित द्वितीय पुस्तक का विमोचन कमल जैन आईआरएस दिल्ली एवं मनमोहन जैन ने किया। अंत में त्याग शिरोमणि राजऋषि श्री राजेंद्र मुनि जी महाराज के मुखर से अमृत वर्षा हुई एवं अधिकारियों को अधिकार इत्यादि पर विस्तृत उपदेश एवं मार्ग दर्शन के सूत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम में अनुराग जैन, कपिल जैन, संदीप जैन, हर्षवर्धन जैन, राकेश जैन, पंकज जैन, चमनलाल जैन, जेके जैन, कार्तिक जैन, प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे। मंच संचालन कमल जैन ने किया।