फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा महोत्सव में उमड़े जैन श्रद्धालु

विज्ञापन
मुनीम कालोनी के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल झूम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने नाटिका का मंचन भी किया।
विज्ञापन

श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर की वार्षिक रथयात्रा परम पूज्य आचार्य भारत भूषण जी महाराज , शिव भूषण जी महाराज एवं भव्य भूषण जी महाराज के सानिध्य में बड़ी भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। बीते 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्रथम स्वागताध्यक्ष प्रवीण जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। झंडारोहण अजय जैन ने किया। चित्र अनावरण सतीश चंद जैन एमपी जैन एडवोकेट और द्वीप प्रवजलन नरेंद्र जैन ने किया। पाद प्रक्षालण राजीव जैन, रवि जैन, शास्त्र भेट सतीश चंद जैन ने किया। अष्टद्रव्य पूजा अखिलेश जैन सीमा जैन, महा आरती संजय जैन पेपर वाले ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष चंद जैन रहे। विशिष्ट अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री तथा चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रही। प्रियांशु जैन सभासद, राजेश जैन डुप्लेक्स, संजय जैन नावला वाले, हंस कुमार जैन आदि मौजूद रहे। भोजन सत्कार शैला जैन, अमित जैन, अल्पाहार अनिल जैन की ओर से रहा। जितेंद्र जैन, अखिलेश जैन, प्रेमचंद जैन, संजय जैन, विभोर जैन, सुकुमाल जैन, सतपाल जैन, सचिन जैन, अशोक जैन, वीरेंद्र जैन, चंद्रमोहन जैन, जवाहरलाल जैन, प्रमोद जैन, विपिन जैन, स्वदेश जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन, सतीश चंद, आलोक जैन आदि ने सहयोग दिया। मंच का संचालन सुनील जैन ने किया। रथयात्रा का निर्देशन डॉ जय कुमार जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें