फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में जयहिंद, फुटबाल में डीएवी विजयी    

Sat, 24 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें जिला स्तरीय की अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। हॉकी में जयहिंद कॉलेज का जलवा रहा, जबकि  फुटबाल में डीएवी की टीम विजयी हुई। इसके अलावा भी कई खेलों में रोमांचक मुकालबे हुए।       
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले फुटबाल प्रतियोगिता हुई। जिसमें सात टीमों ने भाग लिया। कई रोमांचक मुकाबले हुए। फाइनल में डीएवी कालेज की टीम और स्टेडियम के बीच हुआ। इस करीबी मुकाबले में डीएवी की टीम ने 1-0 से स्टेडियम को हाराया। हॉकी में भी कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने हुनर का परिचय दिया। हॉकी में छह टीमों के बीच मैच हुए। फाइनल जयहिंद इंटर कॉलेज चरथावल और डीएवी कॉलेज में हुआ।

जिसमें जयहिंद इंटर कॉलेज विजय रहा। हैंडबाल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीडीपीएस और लायंस क्लब मुजफ्फरनगर के बीच फाइनल हुआ। मुकाबले में डीडहीपीएस ने 22-8 से लायंस क्लब को हराया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, विकास शर्मा, इंदू शर्मा, मनीष शर्मा, गिरीश मोहन, रणजीत केसरी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन

भरोत्तोलन में देव और शुभम प्रथम      
मुजफ्फरनगर। स्टेडियम में हुई भरोत्तोलन प्रतियोगितया में जूनियर वर्ग में छात्राओं ने खूब जोर आजमाइश की। 50 किलो वर्ग भार में देव शर्मा प्रथम, नईम खान द्वितीय और आशीष तृतीय रहे। 69 किलो वर्ग में शुभम प्रथम, रोहित द्वितीय और अजय तृतीय स्थान पर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें