जीआईसी मैदान में बच्चों को लैपटॉप बांटते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी में आयोजित समाजवादी लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी प्रतिभा की धनी है। हर क्षेत्र में डंका बजा रही है। अब बेहतर समय है युवा आगे बढ़ें और प्रतिभा का लोहा मनवाएं। उधर, प्रतिभा का ईनाम पाकर मेधावियों के चेहरों पर मुस्कान छा गई।
उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है। इनमें से लैपटॉप वितरण योजना प्रमुख है। सपा जिलाध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को सक्षम बनाने का काम किया है। योजना का विपक्ष ने पहले विरोध किया, बाद में विपक्षी दलों को ही इसे अपनाने पर मजबूर होना पड़ा।
कार्यक्रम में सत्र 2015-16 के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, मदरसा बोर्ड, आईसीएसई आदि के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए गए। कार्यक्रम में 1440 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने थे, लेकिन 440 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिले। बाकी मेधावियों को उनके कालेजों में ही लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में डीएम डीके सिंह, सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, रेशम विभाग के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, गौरव स्वरूप, उमा किरण, वसी अंसारी, जीआईसी प्रधानाचार्य अनूप सिंह, उप प्रधानाचार्य रमेशचंद्र, डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।