फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जगमिंद्र सिंह बोले, पहलवान अमन से पदक की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पेरिस ओलंपिक के अखाड़े में उतरने के लिए भारतीय पहलवान तैयारियों में जुटे हुए हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में पहलवान रवाना होंगे। चीफ कोच बना गए जगमिंद्र सिंह का कहना है कि क्वालीफाई करने वाले इकलौते पुरुष पहलवान अमन सहरावत से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह बरवाला गांव के रहने वाले हैं। वह खुद 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में बतौर खिलाड़ी भाग ले चुके हैं। 2016 के ब्राजील ओलंपिक में भी वह टीम इंडिया के चीफ कोच थे।
वह कहते हैं कि अमन को जब भी मौका मिला है, बेहतर खेल दिखाया है। वह शानदार खिलाड़ी है और इस बार उससे पदक की उम्मीद की जा रही है। ओलंपिक के लिए वह कड़ा अभ्यास भी कर रहा है।
विज्ञापन


ताकत के साथ सबसे बड़ी शक्ति धैर्य : जगमिंद्र
द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह कहते हैं कि ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट में ताकत के साथ धैर्य और सही समय पर दांव लगाना जरूरी होता है। खिलाड़ी को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। जितनी जरूरी शारीरिक ताकत होती है, उतनी ही मानसिक ताकत की जरूरत भी होती है। खेल के कुछ मिनट मानसिक ताकत भी आजमाते हैं। भारतीय दल में भी खिलाड़ी बेहतर हैं।

जब कांस्य पदक से चूक गए थे जगमिंद्र
कुश्ती दल के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह ने लॉस एंजिल्स के ओलंपिक में खुद खिलाड़ी के तौर पर दमखम दिखा चुके हैं। फ्री स्टाइल की कांस्य पदक के लिए हुई कुश्ती में वह अंतिम क्षणों में पिछड़कर चौथे स्थान पर रहे थे। आज भी उन्हें पदक नहीं जीत पाने का मलाल है। अखाड़ों की कुश्ती के दौर में जगमिंद्र सिंह के नाम का खूब डंका बजा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें