फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया चैप्टर की क्षेत्रीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का जागरूक होना और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना जरूरी है। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको समान अधिकार है। शिक्षा सबके लिए जरूरी है।
स्थानीय ट्यूलिप रेस्टोरेंट में गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया चैप्टर की क्षेत्रीय बैठक सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आईएएस योगेंद्र नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्य संरक्षण विषय पर विचार विमर्श किए और कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए जनता का शिक्षित होना और लोकतांत्रिक मूल्य को समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

सहारनपुर, बिजनौर, हरिद्वार, हापुड़ और शामली से पधारे समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र सबसे ज्यादा जरूरी है। गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने चैप्टर के क्रियाकलापों से अवगत कराया। संचालन देवराज पंवार ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री आरके भटनागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी शर्मा, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, विजय गर्ग, एके अग्रवाल, अजय जैन, अनिल गोपाल गर्ग, अंकुर गर्ग, अरविंद गुप्ता, बीएम गुप्ता, बृजमोहन, डॉ़ विवेक कुमार, गिरीश अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन, कीमती लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें