फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम इंसानियत का मजबह : यासूब

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जर्नल सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि इस्लाम मजहब इंसानियत का मजहब है। जिन लोगों ने हुकूमतों से मजहब लिया है, उन की वजह से इस्लाम बदनाम हुआ है। जो यजीद को हीरो मानते हैं, वो लोग वही है, जो औरंगजेब को अपना हीरो मानते है। ज्ञानवापी मस्जिद पर जिस तरीके की बात हो रही है, हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिए
विज्ञापन

दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा में चार दिनी मजलिस का सिलसिला शुरू हो गया। डॉक्टर हसन मेहंदी ने कुरान पाक कि तिलावत से की। पहली मजालिस मौलाना जाकिर हुसैन ने पढ़ी। उन्होंने वर्तमान हालात पर रोशनी डालते हुए कहा कि हम केंद्र सरकार से उम्मीद करते है कि वो हिंदुस्तान के हर मुसलमान की आवाज सऊदी सरकार तक पहुंचाने का काम करें। दूसरी मजालिस मौलाना अम्मार जरवली ने खिताब की। उन्होंने कहा कि हर इंसान का किरदार ऐसा हो कि उसकी पहचान नेक सच्चे मुसलमान की बनें।
पूर्व राज्य मंत्री ईसा रजा, मौलाना जाकिर हुसैन , अम्मार जरवली ,शब्बर अली खान, गुलजार हुसैन, यासूब अब्बास, इमरान अली, जावेद रजा, शराफत हुसैन, आसमोहम्मद, अधिवक्ता कादिर अली, जाहिर हसन, रिजवान जफर मौजूद रहे। जीशान अली ने बताया कि सिलसिला चार दिन तक चलेगा। लोगों के ठहरने का इंतजाम कमेटी की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें