फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित होंगे तालाब

विज्ञापन
देवबंद में तालाब के निर्माण कार्य को पूजन करते डीएम व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। जखवाला के यक्षवाला और देवबंद देहात के मजरे इंदरपुर के पांडव वाले तालाबों को अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। इनके निर्माण कार्यों का शुभारंभ शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह और सीडीओ विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से खोदाई कराकर किया गया।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को तालाबों की खोदाई का कार्य बरसात से पूर्व मुकम्मल करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि जनपद में अमृत सरोवर योजना के अतंर्गत 75 तालाब विकसित किए जाएंगे। इनमें देवबंद विकास खंड के 6 तालाबों का चयन किया गया है। इनमें तीन तालाब क्षेत्र पंचायत की निधि से पूर्ण कराए जाएंगे, जबकि शेष तीन तालाब मनरेगा एवं ग्राम निधि की कनवर्जन से विकसित कराए जाएंगे। सीडीओ विजय कुमार ने बताया कि देवबंद में जखवाला, भायला कलां, साखन कलां, देवबंद देहात, रणखंडी और नगलीनूर में तालाबों को विकसित किया जाएगा। इन तालाबों का सुंदरीकरण होने के साथ ही इनमें घूमने के लिए पार्क भी बनाएंगे जाएंगे। सभी तालाबों में खोदाई का कार्य लगभग आरंभ हो चुका है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, बीडीओ आजम अली, तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान सोनू, सचिव क्षितिज जयसवाल, जितेंद्र कुमार, विनीत बालियान, ललित बालियान व एडीओ अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

देवबंद के जखवाला में स्थित यक्षवाला तालाब का निर्माण कार्य से पूर्व भूमि पूजन करते डीएम अखिलेश स?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें