फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार पर भड़की भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में जिले के छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 38वें दिन भी जारी रहा। भाकियू पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताया।
दिल्ली-दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि रजबहों की खुदाई व सफाई सिंचाई विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। कागजों से रजबहों की खोदाई दर्शाकर मोटी रकम की बंदरबांट की जा रही है, जबकि मौके पर कुछ भी नहीं किया जा रहा। अबकी बार जब रजबहों की खोदाई व सफाई होगी तो भाकियू के कार्यकर्ता वहीं मौजूद रहेंगे और अनियमितता मिलने पर अधिकारियों को पानी में खड़ा करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की दुकानों पर नकली कीटनाशक बिकने का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ऐसे दुकानदारों से कमीशन ले रहे हैं। ग्राम प्रधान भैंसरहेड़ी पप्पू उर्फ मुशर्रफ, सन्नी मुखिया, आस मौहम्मद, अमन, विकास प्रधान, संदीप, सुनील त्यागी, जसबीर, प्रवीण व सुहेब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने के 38वें दिन ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यदि उनको धरना प्रदर्शन के अधिकार से रोका जाएगा, तो देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। तहसील उपाध्यक्ष नवीन त्यागी, तहसील सचिव राजू पीनना, ब्लॉक उपाध्यक्ष तोहिद हसन, मोहित त्यागी, ब्लॉक सचिव आस मोहम्मद, हसरत प्रधान, अरुण शर्मा, सोनू त्यागी, अनिल त्यागी, अंकित गोयल, अमित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें