खतौली। पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने सर्वत्र शांति की मंगल कामना के साथ शांति विधान आयोजित किया। विधान के पुण्यार्जक परिवार हितेश कुमार, अंकित जैन रहे। विधान की मांगलिक क्रियाएं पंडित मधुबन शास्त्री ने संपन्न कराई। धर्म सभा में पंडित मधुबन शास्त्री ने बताया कि धार्मिक विधान में शामिल होना असीम पुण्यकारी है।
प्रात:काल में सुश्रावकों ने जिनेंद्र भगवान का प्रक्षाल एवं शांतिधारा का कार्य भक्ति भावना के साथ किया। इसके पश्चात नित्य नियम पूजन किया गया। तत्पश्चात आध्यात्मिक संगीतमय श्रीशांति विधान प्रारम्भ कराया गया। पूजन के साथ अष्ट द्रव्य के अर्ध्य समर्पित किए गए। धर्म सभा में पंडित मधुबन शास्त्री ने बताया कि धार्मिक कार्यों में सम्मलित होना हमें सद्मार्ग पर चलने के लिए प्ररेणा देता है। श्रीशांति विधान के माध्यम से हम परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते है। सभी जीवों के लिए मंगल की कामना करें।
कार्यक्रम के उपरांत सभी साधर्मी के लिए वात्सल्य भोज व्यवस्था की गई। मौके पर हितेश, अंकित, प्रिया, रीतू, शालू, रूबी, पवनतार, गौरव, नीरज जैन, राजकुमार प्रवक्ता, अनंतवीर, मुकेश आढ़ती, राहुल पैकर्स, नवीन तार, कमल, मदन, कल्पेंद्र, अतुल, इन्दू, पायल, पतेंद्र मौजूद रहे।